झारखंड में वोटिंग के दिन HEAT WAVE का अलर्ट, 21 तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में वोटिंग के दिन HEAT WAVE चलने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि 21 मई तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 20 मई को दूसरे चरण का चुनाव होना है. इस दिन चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर मतदान होना है. मतदान के दिन इन इलाकों में लू भी चल सकती है. तापमान 40 डिग्री सेसि अधिक हो सकता है.

झारखंड के कई जिलों में 21 को गरज के साथ हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 21 मई तक झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. तेज गति से हवाएं चल सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी.

20-21 मई को कहीं-कहीं चल सकता है तेज हवाओं का झोंका

मौसम केंद्र ने यह भी कहा है कि 20-21 मई को झारखंड के संताल परगना प्रमंडल, कोयलांचल तथा राजधानी रांची एवं उसके आसपास कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं हवा का झोंका 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकता है. कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है.

18 और 20 मई को झारखंड के कई हिस्सों में चल सकता है लू

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 और 20 मई को राज्य के कई हिस्सों में लू (HEAT WAVE) भी चल सकता है. 18 मई को पलामू प्रमंडल में कहीं-कहीं लू चल सकता है. आर्द्रता बढ़ी रहेगी. 19 मई को संताल परगना के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. 20 मई को पलामू प्रमंडल के साथ-साथ हजारीबाग, कोडरमा, देवघर और गिरिडीह में भी लू चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: कई जिलों में 19 से चलेगी लू, 22 को बारिश के आसार, जानें झरखंड में कब आएगा मानसून

Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >