Jharkhand Weather: उत्तर-पूर्व में बर्फबारी का असर, झारखंड में चल रही शीतलहर, इतना हो गया तापमान

Jharkhand Weather: देश के उत्तर-पूर्वी भागों में पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही शीतल हवाओं की वजह से झारखंड में शीतलहर चल रही है. इतना गिर गया पारा.

Jharkhand Weather: देश के उत्तर-पूर्व में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. सुबह और शाम में शीतलहरी से ठिठुरन बढ़ गयी है. अभी 3 दिन तक कोहरा और धुंध की वजह से परेशानी और बढ़ने वाली है. इसलिए मौसम विभाग ने सुबह में बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ हृदय रोगियों और मॉर्निंग वॉकर से सचेत रहने की अपील की है. झारखंड के लगभग सभी जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. मैक्लुस्कीगंज का पारा एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री

लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी है. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था, गुरुवार को यह 7.0 डिग्री सेल्सियस रह गया. यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री कम है.

सुबह में छाया रहा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की सुबह में धुंध व कोहरा छाया रहा. दिन में आसमान थोड़ा साफ रहेगा. शनिवार और रविवार की सुबह से लेकर दिन भर हल्की धूप के साथ धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है. अगले 3 दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के किस जिले में कितना रहा तापमान

  • लोहरदगा में 3.2 डिग्री सेल्सियस
  • मेदिनीनगर में 6.2 डिग्री सेल्सियस
  • जामताड़ा में 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस
  • देवघर में 6.7 डिग्री सेल्सियस
  • खूंटी में 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • चतरा में 4.0 डिग्री सेल्सियस
  • रांची में 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • चाईबासा में 9.6 डिग्री सेल्सियस
  • गढ़वा में 5.5 डिग्री सेल्सियस
  • गिरिडीह में 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • पाकुड़ में 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • कोडरमा में 6.0 डिग्री सेल्सियस
  • सिमडेगा में 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस
  • धनबाद में 8.0 डिग्री सेल्सियस
  • गोड्डा में 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • दुमका में 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • सरायकेला में 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • लातेहार में 6.0 डिग्री सेल्सियस
  • रामगढ़ में 6.0 डिग्री सेल्सियस

इसे भी पढ़ें

रांची में कोहरे की मार, कम विजिबिलिटी की वजह से 4 विमानों को करना पड़ा डायवर्ट

LPG Cylinder Price Today: 10 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गढ़वा की 2 महिला समेत 4 पंचायत समिति सदस्यों का अपहरण, 48 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >