‘युवा आक्रोश रैली’ झारखंड को अशांत करने की कोशिश, ‘अधिकार मार्च’ में बोलीं झामुमो सांसद महुआ माजी

Jharkhand Politics: भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली को झामुमो सांसद महुआ माजी ने झारखंड को अशांत करने की कोशिश करार दिया है. उन्होंने केंद्र पर भी हमला बोला.

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को ‘अधिकार मार्च’ निकाला. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकालने के बाद वहां झामुमो नेताओं ने एक जनसभा को संबोधित किया. राज्यसभा की सांसद महुआ माजी ने मोरहाबादी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ‘युवा आक्रोश रैली’ को झारखंड को अशांत करने की कोशिश करार दिया.

कोयला की रॉयल्टी का 1.36 लाख करोड़ नहीं दे रही केंद्र सरकार

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आज का मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ खिलवाड़ कर रही है. सिर्फ कोयले की रॉयल्टी के 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई बार केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह पैसे राज्य सरकार को दिए जाएं. मैंने खुद राज्यसभा में इसका मुद्दा उठाया. लेकिन अब तक झारखंड को उसके हक के पैसे नहीं मिले हैं.

झारखंडी अधिकार मार्च में राज्यसभा सांसद महुआ माजी का बयान.

कोयले की रॉयल्टी से झारखंड के युवाओं को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि अगर ये पैसे झारखंड सरकार को मिल जाएं, तो उस पैसे से यहां के तमाम युवाओं को रोजगार मिल सकती है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि झारखंड का अधिकार देने की बजाय केंद्र की भाजपा सरकार यहां के युवाओं को भड़का रही है. युवा आक्रोश रैली निकाल रही है. इसका उद्देश्य झारखंड को अशांत करना है. उन्होंने कहा कि केंद्र अपनी मंशा पूरी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है.

झारखंड में बार-बार चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन लोटस’

महुआ माजी ने केंद्र सरकार पर झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का भी आरोप लगाया. कहा कि बार-बार प्रदेश में ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का प्रयास होता है. केंद्रीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए चुनी हुई सरकार को परेशान किया जाता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया जाता है. राज्य सरकार के खिलाफ बार-बार षड्यंत्र किया जाता है. केंद्र सरकार को हर हाल में झारखंड को उसका अधिकार देना होगा.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची में भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

इससे पहले झामुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. विशाल रैली निकाली. केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी. इन लोगों ने ‘झारखंडियों का हक देना होगा-देना होगा’, ‘केंद्र सरकार होश में आओ’ के नारे भी लगाए.

Also Read

युवा आक्रोश रैली : ओरमांझी में बैरिकेडिंग हटाकर मोरहाबादी चले भाजयुमो कार्यकर्ता, देखें VIDEO

Jharkhand News: रांची के इस इलाके में प्रशासन ने 12 घंटे के लिए लगाई निषेधाज्ञा, जानें वजह

रांची में आज भाजपा युवा मोर्चा निकालेगा आक्रोश रैली, जवाब में झामुमो का अधिकार मार्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चास में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >