झारखंड सरकार ने किया आतंक का नंगा नाच, युवा आक्रोश रैली पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज भाजपा नेता

Jharkhand Politics: रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई पुलिसिया कार्रवाई को भाजपा ने झारखंड सरकार के आतंक का नंगा नाच करार दिया है.

Jharkhand Politics: रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में ‘युवा आक्रोश रैली’ पर आंसू गैस के गोले दागे जाने और रबर बुलेट चलाए जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गुस्से में हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड सरकार ने आतंक का नंगा नाच किया.

अराजक और डरी हुई है हेमंत सोरेन की सरकार : शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अराजक और डरी हुई है. युवा न्याय मांगने सड़क पर उतरे थे. युवा क्या मांग रहे थे, यही कि तुमने 5 लाख रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, उसका हिसाब दो. इस सरकार ने आंसू गैस के गोले दागे. लाठीचार्ज किया. युवाओं पर यह लाठीचार्ज इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी.

हेमंत सोरेन सरकार ने बर्बरता की हद कर दी : बाबूलाल मरांडी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो राज्य के नौजवानों से माफी मांगे. झूठ बोलकर सरकार में आये हैं. वादा पूरा नहीं कर पा रहे, तो कम से कम माफी मांगें. इस सरकार के गिने हुए दिन बच गये हैं. झारखंड राज्य के नौजवान इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. जनता इस सरकार से हिसाब बराबर करेगी. लोगों की आवाज दबाने के लिए बर्बरता पर उतर आये हैं.

Also Read : ‘युवा आक्रोश रैली’ झारखंड को अशांत करने की कोशिश, ‘अधिकार मार्च’ में बोलीं झामुमो सांसद महुआ माजी

घुसपैठियों से प्यार, युवाओं की फिक्र नहीं : अमर बाउरी

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्यार है. लेकिन राज्य के युवाओं की फिक्र नहीं है. युवा 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता की मांग कर रहे हैं. अनुबंधकर्मी स्थायीकरण चाहते हैं. परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. लेकिन, सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोयी हुई है.

झारखंड सरकार भी बंगाल के रास्ते चल रही है : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में युवा, किसान, महिला, दलित, आदिवासी, पिछड़ा, सामान्य, किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला. न युवाओं को नौकरी मिली, न महिलाओं को सम्मान मिला. राज्य की परिवारवादी सरकार बात तो आदिवासियों की करती है, लेकिन एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए इनकी बनायी गयी नीति पूरे देश ने देखी. झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल का चरित्र अपना रही है.

रांची के मोरहाबादी मैदान में पुलिस ने क्यों दागे आंसू गैस के गोले

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश मार्च निकाला था. भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की सीएम आवास घेरने की योजना थी. इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में जमा भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे. पानी की बौछार की और रबर के बुलेट भी चलाए.

Also Read

युवा आक्रोश रैली : ओरमांझी में बैरिकेडिंग हटाकर मोरहाबादी चले भाजयुमो कार्यकर्ता, देखें VIDEO

झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली, मोराबादी में जुटे हजारों भाजयुमो-भाजपा के कार्यकर्ता

PHOTOS: युवा आक्रोश रैली के लिए रांची आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जहां-तहां रोका, पुलिस से नोंकझोंक

मोरहाबादी में भाजपा की युवा आक्रोश रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, हुई पानी की बौछार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >