Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में शीतलहर से कांपेंगे लोग, जानें 1 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Ka Mausam : रांची का पारा कुछ चढ़ गया है. नववर्ष के पहले दिन ठंड कम रहेगी. झारखंड के 12 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का असर है, बाकी जिलों को तीन दिन राहत के आसार हैं.

Jharkhand Ka Mausam : झारखंड के 12 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में लोगों को अगले तीन दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार खासकर बिहार से सटे गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले में 30 और 31 दिसंबर को सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. इन इलाकों में शीतलहरी भी चल सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अन्य जिलों में अगले तीन दिन तक सुबह में कोहरा रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी. इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. दिन में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं-कहीं ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है.

नववर्ष के पहले दिन ठंड कम रहेगी

अभिषेक आनंद ने कहा कि नववर्ष के पहले दिन ठंड कम रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा. सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. बिरसा कृषि विवि मौसम विभाग के अनुसार कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची के कई ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान सोमवार को 6.8 डिग्री, जमशेदपुर का 10 डिग्री, बोकारो का 9.5 डिग्री और चाईबासा का 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे इन राज्यों के लोग, 1 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी

18 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से नीचे

राज्य के 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया गया है. इनमें खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री, लोहरदगा का 3.7 डिग्री, लातेहार का 8.4 डिग्री, सरायकेला का 8.2 डिग्री, पाकुड़ का 8.2 डिग्री, गिरिडीह का नौ डिग्री, जामताड़ा का 10 डिग्री, चतरा का 10 डिग्री, रामगढ़ का सात डिग्री, हजारीबाग का छह डिग्री, गुमला का 4.0 डिग्री और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >