गृह मंत्री से मिले झारखंड के राज्यपाल, जेपीएससी प्रकरण की दी जानकारी

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने JPSC परीक्षा विवाद, छात्र आंदोलन और राज्य की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की.

JPSC Exam Controversy: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की. उन्होंने गृह मंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. साथ ही राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी. राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की नियुक्ति परीक्षा मामले में सीआइडी द्वारा की जा रही जांच के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी.

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज 

उन्होंने राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठनों द्वारा चलाए जा रहे लगातार आंदोलन की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि जेपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर राज्य के छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं और उनका आंदोलन पिछले नौ दिनों से जारी है. छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने तथा विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्य परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम की पदमा महतो बनीं आत्मनिर्भरता की अद्भुत मिसाल, धान की खेती से कर रहीं बंपर कमाई

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: रिटायर कर्मचारी को प्रताड़ित न करे सरकार, चार हफ्ते में दे बकाया राशि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >