‘वी विल कम बैक’ के नारे के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा में शामिल

Jharkhand Ex CM Raghubar Das BJP Joining News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ‘वी विल कम बैंक’ के नारे के साथ शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए. लगातार 5 साल सरकार चलाने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री 14 महीने तक ओडिशा के राज्यपाल भी रहे हैं.

Jharkhand Ex CM Raghubar Das BJP Joining News: झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आज शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को ‘वी विल कम बैक’ के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद व प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद मौजूद रहेंगे.

धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाएंगे ओडिशा के पूर्व राज्यपाल

रघुवर दास 31 अक्टूबर 2023 से 2 जनवरी 2025 तक ओडिशा के राज्यपाल रहे. वह ओडिशा के 26वें राज्यपाल बने थे. ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अब राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद वह फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं. रघुवर दास ने सक्रिय राजनीति में लौटने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने यह भी कह दिया है कि वह धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाएंगे.

रघुवर दास को है संगठन से सरकार चलाने तक का अनुभव

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को संगठन चलाने से लेकर सरकार चलाने तक का अनुभव है. मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 5 साल तक शासन करने का रिकॉर्ड उनके नाम है. वर्ष 2019 में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीतीं थीं. तब पार्टी ने रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाया था. रघुवर दास ने शपथ लेने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री नहीं, जनता के दास हैं. जनता के सेवक के रूप में काम करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14 महीने में ओडिशा में रघुवर दास की लोकप्रियता चरम पर पहुंची

रघुवर दास को जब ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया, तो उन्होंने राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिये. उन्होंने ओडिशा के सभी जिलों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं. महज 14 महीने के कार्यकाल में ओडिशा में उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई. अब उन्होंने एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौटने का फैसला किया है.

रघुवर दास की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रघुवर दास ने कहा था – सीएम हूं, हमेशा सीएम रहूंगा

रघुवर दास ने 2 दिन पहले ही कहा था कि वह सीएम हैं और सीएम ही रहेंगे. उन्होंने कहा था कि सीएम का मतलब है- कॉमन मैन. बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद वह एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे. अगर पार्टी ने उन्हें कोई जिम्मेदारी दी, तो उसका भी निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के विधायकों और कर्मचारियों पर मेहरबान हेमंत सोरेन सरकार, अब मिलेगा ये लाभ

Jharkhand Weather: उत्तर-पूर्व में बर्फबारी का असर, झारखंड में चल रही शीतलहर, इतना हो गया तापमान

गढ़वा की 2 महिला समेत 4 पंचायत समिति सदस्यों का अपहरण, 48 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

LPG Cylinder Price Today: 10 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >