झारखंड के सरकारी विभागों पर 445.23 करोड़ रुपये का बकाया, JBVNL ने बिजली काटने की दी चेतावनी

Published by :Sameer Oraon
Published at :09 Jun 2022 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सरकारी विभागों पर 445.23 करोड़ रुपये का बकाया, JBVNL ने बिजली काटने की दी चेतावनी

झारखंड के सरकारी विभागों पर जेबीवीएनएल का 445.23 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है. यह बकाया अप्रैल व मई माह का है. इसको लेकर जेबीवीएनएल ने सूचना जारी कर सरकारी विभागों से बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सरकारी विभाग पर जेबीवीएनएल का 400 करोड़ से अधिक का बकाया है. यह बकाया अप्रैल और मई माह का है. जेबीवीएनएल ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द बिल का भुगतान नहीं किया गया तो बिजली काट दी जाएगी. ज्ञात हो कि झारखंड के 31 सरकारी विभागों में उपभोक्ताओं की संख्या 15061 है. नगर विकास विभाग पर सबसे अधिक 174.70 करोड़, पेयजल विभाग पर 119.30 करोड़ व स्वास्थ्य विभाग पर 27.05 करोड़ रुपये बकाया है.

झारखंड बिजली वितरण निगम ने सरकारी विभागों के संबंधित पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने कार्यालय के बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से करें, ताकि निगम सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति कर सके. निगम द्वारा कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से सभी सरकारी विभागों को बिजली बिल का भुगतान अपने स्तर से किया जाना है. पूर्व में राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता था.

किस विभाग पर कितना बकाया

कृषि विभाग पर 4.31 करोड़ रुपये, भवन निर्माण पर 4.18, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) पर 0.14, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी पर 1.68, वाणिज्य कर पर 0.21, ऊर्जा विभाग पर 0.47, उत्पाद एवं मद्य निषेध पर 0.03, खाद्य आपूर्ति पर 0.49 व वन विभाग पर 2.16 करोड़ रुपये बकाया है.

वहीं, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर 3.80, गृह विभाग पर 23.16, उद्योग विभाग पर 2.38, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पर 0.58, आइटी पर 0.14, श्रम पर 0.73, विधि पर 3.85, खान पर 0.50, कार्मिक पर 8.06, योजना पर 0.78, राजस्व पर 18.60, पथ पर 0.85, ग्रामीण विकास पर 7.05, स्कूली शिक्षा पर 25.41, पर्यटन पर 1.28, जल संसाधन पर 7.34, कल्याण पर 4.04 व महिला एवं बाल विकास विभाग पर 1.51 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola