Jharkhand Coronavirus Update : क्या झारखंड में फिर लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, कैसे कोरोना के लहर से निपटेगा राज्य, मंत्री रामेश्वर उरांव ने दिया ये जवाब

रामेश्वर उरांव ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में पूर्ण लॉकडाउन रास्ता नहीं है. इससे सड़क के किनारे दुकान लगानेवाले गरीब व छोटे व्यवसायी से लेकर रोज कमाने खानेवाले सड़क पर आ जायेंगे. सरकार की क्षमता नहीं है कि सबको रोजगार दे पाये. ऐसे हालात में जीविका के साथ जीवन बचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है.
Jharkhand News, Ranchi News, Coronavirus Update In Jharkhand रांची : राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के दौर के बाद किसी तरह राज्य खड़ा हो रहा था. संसाधन बढ़ाने के उपाय किये गये थे. 18 मार्च तक राज्य की स्थिति ठीक थी, लेकिन उसके बाद दूसरी लहर और भी भयावह तरीके से सामने आयी है. पिछले साल जिन जिलों और कस्बों में कोरोना का प्रकोप नहीं था, वहां भी मामले सामने आ रहे हैं. राज्य सरकार महसूस कर रही है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जरूरत होगी. राज्य सरकार अकेले इस चुनौती से नहीं लड़ सकती है. केंद्र से विशेष पैकेज की मांग की जायेगी.
रामेश्वर उरांव ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में पूर्ण लॉकडाउन रास्ता नहीं है. इससे सड़क के किनारे दुकान लगानेवाले गरीब व छोटे व्यवसायी से लेकर रोज कमाने खानेवाले सड़क पर आ जायेंगे. सरकार की क्षमता नहीं है कि सबको रोजगार दे पाये. ऐसे हालात में जीविका के साथ जीवन बचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है.
श्री उरांव ने कहा कि टीकाकरण अभियान और दवाइयों की उपलब्धता के साथ-साथ केंद्र सरकार को वित्तीय मदद करनी चाहिए. प्रभात खबर से बातचीत में श्री उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार से मदद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात होगी. इसके बाद राज्य सरकार खाका तैयार करेगी. केंद्र सरकार को राज्य की ओर से प्रस्ताव भेजा जायेगा. केंद्र ने पिछली बार मदद की थी. इस बार भी महामारी से लड़ने में राज्य की मदद करें.
वित्त मंत्री ने कहा कि यह सच है कि दूसरी लहर को लेकर राज्य सरकार तैयार नहीं थी. लेकिन अब इसे लेकर व्यापक तैयारी की जरूरत है. जांच केंद्र बढ़ाने के साथ-साथ आइसोलेशन वार्ड तैयार करने होंगे. इसके साथ ही वेंटिलेटर व छोटे अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तैयारी में जुट गयी है. इस दिशा में काम भी हो रहा है.
Posted by : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




