झारखंड कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां : हेमंत सोरेन से कौन गले मिला, किसको मिला गुलदस्ता

Jharkhand Cabinet Oath Ceremony Glimpses: झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है. ऐसी थी शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां.

Jharkhand Cabinet Oath Ceremony Glimpses: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के 11 मंत्रियों ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली. शपथ ग्रहण समारोह में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से 6, कांग्रेस से 4 और राष्ट्रीय जनता दल से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां कैसी थीं, यहां जानें.

  • राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजभवन के 2 नंबर गेट से समारोह स्थल तक पहुंचे.
  • हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों और समारोह स्थल पर मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया. सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाई गई.
  • प्रोटेम स्पीकर के शपथ लेने के बाद बारी-बारी से सभी 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ के बाद सभी मंत्रियों को फूलों का गुलदस्ता राज्यपाल ने भेंट किया. उन्हें शुभकामनाएं दीं.
  • शपथ लेने के बाद मंत्री मंच से उतरकर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे. हेमंत सोरेन ने भी सभी मंत्रियों को गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
  • राष्ट्रीय जनता दल कोटे से मंत्री बने गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन के पास गए. हेमंत सोरेन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. बाद में दोनों गले भी मिले.
  • जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन के पास पहुंचे. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दोनों ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
  • मधुपुर के झामुमो विधायक हफीजुल हसन अंसारी ने अल्लाह के नाम पर उर्दू में शपथ ली. बाकी 9 मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली.
  • छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. सबसे अंत में मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ली.

Also Read

Hemant Soren Cabinet Expansion 2024: हेमंत सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मिला मौका, 2 महिला बनीं मंत्री

हेमंत सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में दिलाई शपथ

Who is Sanjay Yadav RJD: गोड्डा के RJD विधायक हेमंत सोरेन की कैबिनेट में बने मंत्री

Hafizul Ansari: सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आये हफीजुल हसन अंसारी चौथी बार बने मंत्री

Irfan Ansari News: कौन हैं डॉ इरफान अंसारी, जिन्हें हेमंत सोरेन ने फिर बनाया मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >