सर्दी के मौसम में बारिश से और सर्द हुआ गुमला, रांची, जमशेदपुर, बोकारो का भी तापमान गिरा

Aaj Ka Mausam: ठंड के इस मौसम में बारिश के बाद गुमला और सर्द हो गया है. यहां का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम रहा. रांची, जमशेदपुर, बोकारो के भी तापमान में गिरावट आई है.

Aaj Ka Mausam: सर्दी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुमला जिले में हुई बारिश के बाद मौसम और ठंडा हो गया. गुमला का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे कम रहा. गुमला का न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. गुमला, हजारीबाग और कोडरमा में हुई बारिश के बाद राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने सोमवार को यह जानकारी दी.

चाईबासा का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा

इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा उच्चतम तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा. यहां का अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई.

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान आज 26.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

रांची का उच्चतम पारा सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक

राजधानी रांची में उच्चतम तापमान 23.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है. इसके बाद यह 11.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

बोकारो का उच्चतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम पारा में आई गिरावट

बोकारो का उच्चतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 26.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. बोकारो में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 11.6 डिग्री रह गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

रांची के मौसम की ताजा जानकारी के लिए क्लिक करें

चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक

बात पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के मौसम की करें, तो यहां का उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान नामकुम में

मौसम विभाग ने जो डाटा जारी किया है, उसमें बताया है कि राजधानी रांची के टाटीसिल्वे का उच्चतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हिनू और नामकुम में उच्चतम तापमान क्रमश: 23.6 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस रहा. दोनों जगहों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.5 डिग्री और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

24 घंटे के दौरान 3 जगह वर्षा हुई

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी छाया रहा. सबसे अधिक 2.5 मिलीमीटर वर्षा गुमला जिले के बिशुनपुर में हुई. कोडरमा में 2 मिलीमीटर और बरही में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड में आज सबसे ठंडी जगह कौन सी रही?

झारखंड में आज सबसे ठंडी जगह गुमला रही. बिशुनपुर में हुई बारिश के बाद यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया.

गुमला में आज का न्यूनतम तापमान कितना रहा?

गुमला का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान यही रहा.

झारखंड में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान कहां का है?

झारखंड में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रहा. यहां का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में कहां-कहां बारिश हुई

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला जिले के बिशुनपुर में वर्षा हुई. कोडरमा जिले और उससे सटे हजारीबाग जिले के बरही में भी बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

खूंटी, मझगांव, बहरागोड़ा में बारिश के बाद रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में कैसा रहेगा आज का मौसम

तिरुपति से लौटकर कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने रांची में ऐसे मनाया क्रिसमस

LPG Cylinder Price: झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

गिरिडीह जिले के बेलाटांड गांव में हाथियों का आतंक, सिकरा हेम्ब्रम को कुचलकर मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >