झारखंड सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अंतिम मौका, बजट के लिए इस पोर्टल पर जाकर भेजें सजेशन

Abua Dishom Budget: झारखंड सरकार ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल के जरिए सुझाव भेजने की तारीख बढ़ाकर 20 जनवरी 2026 कर दी है. पहले यह तारीख 17 जनवरी तक ही थी. इस लेख में जानें सुझाव भेजने की पूरी प्रक्रिया.

Jharkhand Budget 2026

Abua Dishom Budget: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य है कि 2026-27 का बजट बनाते समय आम जनता की बात भी सुनी जाए. इसलिए सरकार ने अब इस पोर्टल के माध्यम से सुझाव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी 2026 कर दी है. पहले यह तारीख 17 जनवरी 2026 तक तय की गई थी. राज्य सरकार चाहती है कि बजट में हर लोगों के लिए कुछ न कुछ हो.

बजट के लिए कैसे भेज सकते हैं सुझाव

  • सबसे पहले राज्य सरकार के पोर्टल https://finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar/ पर जाकर लॉग इन कर खुद को रजिस्टर्ड कर लें. आप चाहें तो मोबाइल ऐप से भी यह काम कर सकते हैं.
  • अब होम पेज पर अपने दिये गये स्थान पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भरें फिर ओटीपी जेनरेट करने के लिए क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब मोबाइल पर आए ओटीपी और स्क्रीन पर दिखाये गये कैप्चा कोड को उसके स्थान पर भरें और रजिस्ट्रेशन पेज पर प्रवेश करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज में मांगे गये विवरण को भरकर सेव कर लें.
  • अब संबंधित विभाग या क्षेत्र का चयन करके अपना सजेशन पोस्ट करें.

Also Read: अब झारखंड के भिखारी होंगे खुशहाल! सरकार करेगी गिनती… योजनाओं का मिलेगा लाभ

सरकार करेगी बेहतर सुझावों को सम्मानित

झारखंड सरकार जनता से मिले सबसे बेहतर और उपयोगी सजेशन भेजने वाले 3 लोगों का चयन कर उसे सम्मानित करेगी. हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है अब सुझाव भेजने की तारीख नहीं बढ़ेगी. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और झारखंड के विकास से जुड़े अपने विचार बजट पोर्टल पर जरूर साझा करें.

Also Read: चुनौतियों को पीछे छोड़ नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के 17 साल पूरे, शिक्षा और शोध में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >