हजारीबाग, गोड्डा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 17 सितंबर को कम से कम 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. इन जिलों के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर गर्जन और आंधी-तूफान के साथ वर्षा-वज्रपात होने की आशंका भी जतायी गयी है. किन-किन जिलों में वर्षा होगी और आज का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ें.

Aaj Ka Mausam: झारखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद मानसून की वापसी शुरू हो गयी है. राजस्थान के अधिकतर हिस्से से दिणी-पश्चिमी मानसून लौट चुका है. मानसून की वापसी वाली रेखा अब बठिंडा, फतेहपुर, पिलानी, अजमेर, दौसा और भुज से गुजर रही है. पूर्वी बिहार में बना अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी झारखंड और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल पर फैल चुका है. इसका असर झारखंड में कई दिनों तक देखने को मिलेगा. कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

उत्तरी-मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में भारी वर्षा संभव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने झारखंड राज्य के लिए जारी मौसम की चेतावनी में कहा है कि बुधवार 17 सितंबर 2025 को राज्य के उत्तरी-मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है.

Aaj Ka Mausam: इन 8 जिलों में वर्षा-वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इन जिलों में 70 से 110 मिलीमीटर के बीच वर्षा हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में होगी बारिश और तापमान में वृद्धि संभव

रांची में बुधवार को दिन में 2 बार या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, ऐसी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. कहा है कि रांची का उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड में मानसून सक्रिय, गुड़ाबांधा में 79.2 मिमी वर्षा

मौसम केंद्र रांची के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे ज्यादा 79.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

24 घंटे के दौरान झारखंड में कहां-कितनी हुई बारिश

केंद्र का नामवर्षापात
गुड़ाबांधा79.2 मिलीमीटर
दुमका79.0 मिलीमीटर
महारो69.0 मिलीमीटर
धुड़की55.5 मिलीमीटर
नारायणपुर50.6 मिलीमीटर
करमाटांड़50.4 मिलीमीटर
पंचेत49.8 मिलीमीटर
मसानजोर48.0 मिलीमीटर
हिरणपुर45.8 मिलीमीटर
कालियासोल41.4 मिलीमीटर
बंदगांव40.0 मिलीमीटर
लोहरदगा38.5 मिलीमीटर
बोकारो थर्मल34.8 मिलीमीटर
नाला34.4 मिलीमीटर
पंचेत डीवीसी33.4 मिलीमीटर
हजारीबाग केवीके31.0 मिलीमीटर
भुरकुंडा31.0 मिलीमीटर
मैथन डीवीसी31.0 मिलीमीटर
रामगढ़ डीवीसी28.5 मिलीमीटर
फतेहपुर27.8 मिलीमीटर
Source : India Meteorological Center, Mausam Kendra Ranchi

1113.9 मिमी बरस चुका है झारखंड में मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस मानसून के सीजन में (1 जून से 16 सितंबर 2025 तक) झारखंड में कुल 1113.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. मानसून की इस अवधि में 927.9 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. अब तक झारखंड में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 7.1 मिलीमीटर की जगह 14.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 102 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

Modi@75: अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया अलग झारखंड, राज्य को ऐसे गढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी

रांची में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

एक दिन में 102 फीसदी अधिक बरसा मानसून, कैसा रहेगा कल का मौसम

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने की सूर्या हांसदा ‘मुठभेड़’ की सीबीआई जांच की सिफारिश, भाजपा सांसद का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >