मरम्मत के दौरान मंदिर के छज्जा से गिरा मजदूर, मौत

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हुटाप देवी मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था.

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हुटाप देवी मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी क्रम वहां कार्यरत राज मिस्त्री बिजेंद्र राम (37) छज्जा सहित गिर गया. घटना में बिजेंद्र राम छज्जे के मलबे से दब कर बुरी तरह से घायल हो गया. आनन-फानन में पुलिस सहित अन्य ने गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र राम को डकरा अस्पताल ले गये. जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिजेंद्र राम लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड के डुमारो का रहनेवाला था. घटना के बाद मृतक की पत्नी अनिता देवी और तीन बच्चों सहित परिजन मर्माहत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >