आजसू पार्टी ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि

आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी.

सिल्ली. सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में मंगलवार को बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो एवं आजसू पार्टी कार्यकर्ता ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुर दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे. उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है. भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ’भारत रत्न’ से सम्मानित किया है. उन्होंने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर शशि सोनार, भरत देव साय, बिनोद कोइरी, सरोज महतो समेत आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >