झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, आंधी-तूफान, वर्षा-वज्रपात की भी चेतावनी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन 6 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर गर्जन, आंधी-तूफान के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें.

Aaj Ka Mausam: झारखंड के 6 जिलों में मंगलवार 2 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान विभाग ने इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना है.

गुमला, सिमडेगा, खूंटी समेत 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा-वज्रपात होने की भी संभावना है.

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी.

झारखंड और उत्तरी मध्यप्रदेश से गुजर रहा है मानसून ट्रफ

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून ट्रफ अभी गंगासागर, पिलानी, दतिया, सतना, डालटनगंज, दीघा से पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. वहीं, एक ट्रफ जो राजस्थान और उससे सटे इलाकों से होते हुए झारखंड और उत्तरी मध्यप्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश से गुजर रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना

एक चक्रवात म्यांमार के तट और उससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है. इसके असर से आगामी 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव का क्षेत्र) बनने की संभावना है. इसका असर झारखंड और अन्य राज्यों में देखा जा सकता है.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में 24 घंटे के दौरान कमजोर रहा मानसून

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. गढ़वा के धुरकी में सबसे अधिक वर्षा 35.5 मिलीमीटर हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.6 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

इसे भी पढ़ें : अगस्त में सामान्य से 13 फीसदी कम बरसा मानसून, सितंबर के पहले दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में यह भी बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने की उम्मीद है.

झारखंड में 1015.1 मिमी हुई मानसून की वर्षा

बहरहाल, झारखंड में अब तक 1015.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो मानसून के सीजन में 1 जून से 1 सितंबर के बीच होने वाली सामान्य वर्षा 807.1 मिमी से 26 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, सितंबर महीने के पहले दिन सामान्य से 77 फीसदी कम वर्षा हुई.

झारखंड के इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

झारखंड के किन-किन जिलों में अब तक 1000 मिमी से अधिक बारिश हुई. कहां कितनी वर्षा हुई, यहां देखें.
जिला का नामवर्षापात मिलीमीटर में
धनबाद1175.4
पूर्वी सिंहभूम1498.4
जामताड़ा1097.2
खूंटी1155
लातेहार1229.6
रामगढ़1075.1
रांची1288.7
सरायकेला-खरसावां1323.2
सिमडेगा1097
पश्चिमी सिंहभूम1104.6
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

पटना में राजद सुप्रीमो से मिले हेमंत सोरेन, बोले- संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं लालू प्रसाद

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रैली में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- हमारा वोट संविधान की रक्षा करता है

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >