37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

डिजिटल इंडिया के माध्यम से कैसे मजबूत होगा समाज ?

रांची : डिजिटल एम्पोवेर्मेंट फाउंडेशन, वेल्थ हंगर हेल्फे तथा प्रदान संस्था द्वारा यूरोपियन यूनियन (इंडिया) के सामंजस्य से झारखंड की राजधानी रांची में होटल मेप्प्ल वुड में आज एक राज्य स्तरीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें डिजिटल कनेक्टिविटी की भूमिका- समाज के अंतिम नागरिक को सशक्तिकरण करने के उपायों पर चर्चा हुई. कांफ्रेंस में […]

रांची : डिजिटल एम्पोवेर्मेंट फाउंडेशन, वेल्थ हंगर हेल्फे तथा प्रदान संस्था द्वारा यूरोपियन यूनियन (इंडिया) के सामंजस्य से झारखंड की राजधानी रांची में होटल मेप्प्ल वुड में आज एक राज्य स्तरीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें डिजिटल कनेक्टिविटी की भूमिका- समाज के अंतिम नागरिक को सशक्तिकरण करने के उपायों पर चर्चा हुई.

कांफ्रेंस में मुख्य रूप से समाज के पिछड़े तथा अंतिम नागरिको को सूचना, सेवा के माध्यम से लाभ पहुचना है . साथ- साथ योजना बनाओ अभियान और सोशल ऑडिट जैसे प्रोग्राम में समाज के लोगो की भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए और सरकार की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा. बेहतर द्विपक्षीय और नवजात स्वास्थ्य देखभाल, स्कूल विकास योजना एवं शिक्षा का अधिकार जैसे कुछ अन्य चर्चा के मुख्य बिंदु थे .
इस कांफ्रेंस में विभिन्न सामाजिक संस्थाए, जन प्रतिनिधि, हितकारी और सरकारी विभाग के कार्यकर्ता सम्मलित हुए जिन्होंने मिलकर सुनिश्चित किया कि आने वाले दिनों में किस प्रकार कार्य किया जाये ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें