बाड़े पंचायत मेंं चला नशामुक्ति अभियान
बुढ़मू. बाड़े पंचायत के सिदरौल गांव में शनिवार को मुखिया राजमनी देवी के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इस क्रम में लाठी डंडे से लैस महिलाओं ने सिदरौल, रांजीटोला एवं सियारटोली का भ्रमण किया और घर घर जाकर लोगों को शराब से दूर रहने की सलाह दी. भविष्य में शराब बनाते या पीते पकड़े […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 15, 2014 4:02 PM
बुढ़मू. बाड़े पंचायत के सिदरौल गांव में शनिवार को मुखिया राजमनी देवी के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इस क्रम में लाठी डंडे से लैस महिलाओं ने सिदरौल, रांजीटोला एवं सियारटोली का भ्रमण किया और घर घर जाकर लोगों को शराब से दूर रहने की सलाह दी. भविष्य में शराब बनाते या पीते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गयी. अभियान में मुख्य रूप से चिंतामनी देवी, सुषमा देवी, अनिता देवी, प्रभा खलखो, उमा देवी, शीला देवी, गंदौरी देवी, नीलिमा देवी, कोयली देवी, पियासो देवी व बूटन देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं.रैली निकालीबुढ़मू. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सेविका एवं सहिया बहनों ने 15 नवंबर को रैली निकाली. रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया.
...
ये भी पढ़ें...
December 28, 2025 8:15 PM
December 28, 2025 7:45 PM
December 28, 2025 7:42 PM
December 28, 2025 7:40 PM
December 28, 2025 7:37 PM
December 28, 2025 7:35 PM
December 28, 2025 7:33 PM
December 28, 2025 7:28 PM
December 28, 2025 7:18 PM
December 28, 2025 7:15 PM
