स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया नगर भ्रमण

खलारी कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर भ्रमण सह जनसंपर्क एवं चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खलारी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर खलारी कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर भ्रमण सह जनसंपर्क एवं चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड एवं जिला स्तर के कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया. नगर भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया और पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं वर्तमान दायित्वों पर चर्चा की. इस अवसर पर संविधान निर्माण से लेकर संविधान संरक्षण तक कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका विषय पर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ. वहीं कार्यक्रम अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने आमजन को संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों और सामाजिक सद्भाव के विषय में जागरूक किया. नगर भ्रमण के माध्यम से कांग्रेस कमेटी ने जनसंपर्क को मजबूत करने और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक संविधान के निर्माण में कांग्रेस पार्टी की अग्रणी भूमिका रही है और आज भी पार्टी संविधान में निहित मूल्यों, प्रावधानों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का इतिहास भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समावेशी मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है. पार्टी सदैव संविधान में निहित जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के संरक्षण हेतु संकल्पित रही है. इस अवसर पर मुख्य रूप से साबीर अंसारी, राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा तुरी, तनवीर आलम, मोनू रजक, विक्की सिंह, जावेद अंसारी, गीता देवी, गुड़िया देवी, सलामत अंसारी, वीरेंद्र यादव, भोला यादव, बाबू खान, शशि मुंडा, धीरज बहादुर, बबलू सिंह, रमेश चौहान सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

नेताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं वर्तमान दायित्वों पर चर्चा की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >