36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

आजसू में अब ऑनलाइन सदस्यता अभियान

रांची. आजसू के रांची विवि समिति के तत्वावधान में मंगलवार से सदस्यता अभियान रांची कॉलेज में चलाया गया. यह अभियान 10 सितंबर 2014 तक चलाया जायेगा. प्रदेश सह संयोजक हरीश कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में महानगर संयोजक बबलू मुंडा विशेष रूप से उपस्थित थे. हरिश कुमार ने बताया कि अब […]

रांची. आजसू के रांची विवि समिति के तत्वावधान में मंगलवार से सदस्यता अभियान रांची कॉलेज में चलाया गया. यह अभियान 10 सितंबर 2014 तक चलाया जायेगा. प्रदेश सह संयोजक हरीश कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में महानगर संयोजक बबलू मुंडा विशेष रूप से उपस्थित थे. हरिश कुमार ने बताया कि अब आजसू का ऑनलाइन सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसके अलावा आजसू ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी इस संगठन के सदस्य बनें. इस अवसर पर राहुल, लालमनीष नाथ शाहदेव, विक्की वर्मा, चेतन, जब्बार, रवि, गौतम सिंह, सोनू, ओम वर्मा, सुमित, कृष्णा, शैवाल, नीरज, अविनाश, अर्पित, अभय, अरुण आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें