रामगढ़. शहर के ज्वैलरी शोरूम तनिष्क में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा शोरूम भक्ति, उत्साह और खुशियों से सराबोर रहा. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद भजन-कीर्तन, मनमोहक नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गयीं, जिसमें ग्राहकों के साथ तनिष्क टीम के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उपस्थित लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया. कार्यक्रम के दौरान उपहार वितरण भी किया गया, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला. पूरे आयोजन के दौरान शोरूम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.
तनिष्क शोरूम रामगढ़ के प्रबंधक धनंजय कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ खुशियां साझा करने और रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास है.
गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी पर आकर्षक ऑफर
धनंजय कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं. साथ ही गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुराने सोने का बेहतर और पारदर्शी मूल्य देने की व्यवस्था की गयी है.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं. भक्ति और उत्साह से भरे माहौल में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हुआ.
