सत्येंद्र कुमार बने रामगढ़ टेंट डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, कारोबारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

रामगढ़ जिला टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। सत्येंद्र कुमार अध्यक्ष और चंदू लाल अग्रवाल सचिव चुने गए।

रामगढ़. रामगढ़ जिला टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रामगढ़ प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को पटेल छात्रावास में आयोजित की गयी. अध्यक्षता ठाकुर हरिओम ने की. बैठक में रामगढ़ प्रखंड कमेटी के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

सर्वसम्मति से सत्येंद्र कुमार को एसोसिएशन का अध्यक्ष, चंदू लाल अग्रवाल को सचिव और पिंटू मालाकार को कोषाध्यक्ष चुना गया.

एसोसिएशन को मजबूत करना प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि एसोसिएशन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. आनेवाले दिनों में टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहल की जायेगी. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की.

बैठक में ठाकुर हरिओम, सूरज महतो, मुकेश कुशवाहा, रोहित कुमार, विकास गुप्ता, अशोक महतो, अरुण कुमार, अमित कुमार मालाकार, सुरेश कुमार, बंटी कुशवाहा, शिवकुमार महतो, भवानी महतो, संदीप बनर्जी, सत्यनारायण महतो, अनिल राम, कालेश्वर महतो, संजय कुमार, विकास कुमार, विनोद गुप्ता, पवन कुमार, विनोद मुंडा, चिंटू मालाकार, रानू प्रजापति, गोवर्धन प्रजापति, आनंद कुमार, संजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >