रामगढ़: संदिग्ध मौत से सनसनी, शरीर पर जख्म के निशान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रामगढ़ के न्यू कॉलोनी में सुमित अग्रवाल की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। शरीर पर जख्म के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी बगीचा में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है.

शरीर पर मिले कई जख्म के निशान

जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर और गर्दन पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.

पूर्व में जेल जा चुका था मृतक

बताया जा रहा है कि सुमित अग्रवाल पूर्व में नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल भी जा चुका था. पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >