रामगढ़ : अपहरण कर हत्‍या करने जा रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, सतर्कता ने बचायी शख्‍स की जान

अपहरण कर एक व्यक्ति की हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले ही रामगढ़ पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रामगढ़ : अपहरण कर एक व्यक्ति की हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले ही रामगढ़ पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए अपराधियों में राहुल कुमार सिंह, विक्की राम और कार का चालक शाहिद अंसारी शामिल है. पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्‍वर और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है.

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि एक कार पर सवार तीन अपराधी एक शख्‍स की हत्‍या करने के लिए उसे अगवा कर पतरातू की ओर से जा रहे हैं. एक दल बनाकर छापामारी की गयी और पुलिस ने अपहृत व्‍यक्ति को बरामद कर लिया. उसके बयान पर मामला दर्ज कर तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया.

इन अपराधियों में भुरकुंडा निवासी, राहुल कुमार, विक्‍की राम (25 वर्ष) और साहिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने पुलिस के सामने बयान में अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया है. विक्‍की कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है. इन तीनों पर विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इसने पास से हथियार के अलावा मोबाइल और अपराध के लिए इस्‍तेमाल कार भी बरामद किया है.

छापामारी दल में थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, मयंक प्रसाद, मराद हसन, गिरीश प्रसाद महतो, धनोज कुमार और देवलाल मुर्मू शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >