रामगढ़. नई सराय महतो टोला निवासी 16 वर्षीया किशोरी ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मारपीट व घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे रांची रोड को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी मिथिलेश राय (50 वर्ष) किशोरी के घर पहुंचे और उसकी मां के बारे में पूछताछ करने लगे. किशोरी द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहने पर आरोपी नाराज हो गया. आरोप है कि मिथिलेश राय ने किशोरी के चेहरे पर वार कर उसे घायल कर दिया. प्राथमिकी में घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है.
