दुलमी. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न विकास योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया गया. विधायक ममता देवी ने बुधबाजार सीरू स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उदघाटन किया. वहीं जरियो में पेवर ब्लॉक निर्माण तथा इचातू में रामघृत महतो के घर से रथू महतो के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
मौके पर विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और आवागमन से जुड़ी योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे, इसके लिये गुणवत्ता और समय पर कार्य पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी दुलमी के विभिन्न गांवों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जायेगी. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणू देवी, मुखिया परमेश्वर पटेल, अमरून निशा, सुरेंद्र करमाली सहित कई लोग मौजूद थे.
