पतरातू में मिल-दो के पास काम के दौरान हादसा, टेक्सल कंपनी का मजदूर घायल

पतरातू के पीवीयूएनएल पावर प्लांट में काम के दौरान टेक्सल कंपनी का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

पतरातू में पीवीयूएनएल पावर प्लांट के मिल-दो के समीप सोमवार को कार्य के दौरान एक हादसा हो गया. जिसमें टेक्सल कंपनी का एक मजदूर घायल हो गया. घायल मजदूर की पहचान श्रीकांत के रूप में हुई है.

काम के दौरान हादसे में श्रीकांत का पैर टूटा

मिली जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक हुए हादसे में श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उसे इलाज के लिए पीवीयूएनएल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया.

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर

चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रामगढ़ रेफर करने की तैयारी की जा रही थी. हादसे के बाद कुछ देर के लिए कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

ये भी पढ़ें: रजरप्पा में ट्रेन से कटने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >