पतरातू. झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय समिति ने पीवीयूएनएल पतरातू यूनिट के लिए नयी कमेटी की घोषणा की है. यह निर्णय संघ के दसवें केंद्रीय महाधिवेशन में प्राप्त अधिकारों के तहत लिया गया है. सूची के अनुसार, यूनिट अध्यक्ष पद पर उदय प्रसाद अग्रवाल को मनोनीत किया गया है. उपाध्यक्ष के रूप में मो अलीम, रमेश मुंडा व अशोक रजक को जिम्मेदारी दी गयी है. सचिव पद पर वीरेंद्र यादव, संगठन सचिव के रूप में हरिलाल बेदिया, सह सचिव के रूप में मो इस्लाम तथा कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्र बेदिया का चयन किया गया है. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो शौकत अंसारी, झलक बेदिया, सीताराम मुंडा, संजीव राम, योगेंद्र यादव, कलेश्वर यादव, दीपक कुमार, धनेश्वर महतो, मनोज कुमार, सुरेश महतो, इरशाद अंसारी, लक्ष्मी राम, असरिया खातून, अजीमा खातून, अमित मुंडा, नरेश राम, सुनील महतो, बिंदा सिंह, किशोर कुमार, हीरालाल कच्छप, गोदुल राम, कोलेश्वर राम, अभिषेक यादव, पवन यादव और मनसा बेदिया को शामिल किया गया है.
पीवीयूएनएल यूनिट की नयी कमेटी घोषित, उदय बने अध्यक्ष

पीवीयूएनएल यूनिट की नयी कमेटी घोषित, उदय बने अध्यक्ष
Copied link
पीवीयूएनएल यूनिट की नयी कमेटी घोषित, उदय बने अध्यक्ष