हाथियों से बचाव को लेकर प्रखंड स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

हाथियों से बचाव को लेकर प्रखंड स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

गिद्दी. जंगली हाथियों के बढ़ते आंतक को देखते हुए डाड़ी प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. प्रखंड मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. प्रतिनियुक्तकर्मी नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे. हाल के दिनों में हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर रूख कर रहा है. इससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है. इसे लेकर ग्रामीणों को सतर्क करने, हाथियों के आगमन वाले क्षेत्रों की पहचान करने तथा समय रहते लोगों को असुरक्षित स्थानों से हटाने की योजना बनायी गयी है. प्रखंड मुख्यालय में बनाये गये नियंत्रण कक्ष से हाथियों की आवाजाही पर नजर रखी जायेगी. हाथियों के आवागमन या किसी प्रकार की हलचल की सूचना तुरंत पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. प्रखंड की पंचायतों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व बीएफटी तथा नियंत्रण कक्ष में कनीय अभियंता, वनरक्षी, अंचल निरीक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है. जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को कई तरह की चेतावनी दी जायेगी. डाड़ी प्रखंड प्रशासन ने कहा कि हजारीबाग जिला प्रशासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >