रंगदारी मांगने का विरोध करने पर पति से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़ में रंगदारी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया. शराबी देवर और उसके साथियों पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर पति की लाठी से पिटाई का गंभीर आरोप लगा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

संजय शुक्ला की रिपोर्ट

रामगढ़ः सिरका एमपी वन स्कूल निवासी एक महिला ने अपने देवर समेत दो लोगों पर रंगदारी मांगने, विरोध करने पर पति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

शराब के नशे में रंगदारी मांगने का आरोप

महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- एपीपी परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना पर रोक से झारखंड हाइकोर्ट का इनकार

लाठी से दोनों पैरों पर किया वार

आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने लाठी से महिला के पति के दोनों पैरों पर वार किया, जिससे वह घायल हो गये. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >