पदनाम परिवर्तन पर सरकार का आभार, पद सृजन की उठी मांग

रामगढ़ समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों ने पदनाम बदलने पर सरकार का आभार जताया और नए पदों के सृजन की मांग को लेकर बैठक की।

रामगढ़. रामगढ़ समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की बैठक शनिवार को उपायुक्त के सभागार में की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष संजय कुमार बक्शी ने किया. सरकार के अधिसूचना पर संघ ने आभार जताया.

कहा गया कि सरकार के द्वारा निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक, प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक का प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-दो व प्रशासी अधिकारी का पदनाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-एक किया गया है.

बैठक में पद सृजन को लेकर उपायुक्त के स्तर से विभाग को अधियाचना भेजने, संघ को आर्थिक रूप से मजबूत करने, कोष में जमा राशि का अंकेक्षण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया.

बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भीम महतो, सचिव संजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी ग्रेड-दो प्रवीण तिवारी, विपुल चौधरी, मो अनवर, राज्य स्तरीय प्रवक्ता निशांत, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी भगीरथ प्रसाद, राजीव रंजन, मनीष सिंह, मो यूसुफ, पलक माथुर, संजय कुशवाहा, मो कुर्बान, उमेश आनंद, राजदीप साव, सुमित कुमार गुप्ता, अनुज कुशवाहा, माशुक अली, बिंदू बेदिया, राकेश कुमार, संजय प्रसाद, जयमोद कुमार, सुषमा देवी, नीलू कुमारी, विपूल चौधरी, लालेश्वर करमाली, अनवर अंसारी, राजेंद्र महतो, समर कुमार गुप्ता, कुलक माथुर, चितरंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >