गणेश ओके: शिव मंदिर परिसर में गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ

कुजू के शिव मंदिर परिसर में श्रीश्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है. तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

कुजू : सेवटा स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को श्रीश्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ आस्था और भक्तिभाव के साथ हुआ. तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी. पंडित विकास कुमार पाण्डेय व अयोध्या पाण्डेय ने यजमान प्रशांत कुमार एवं ध्रुव कुमार सपरिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी.

इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा. पूजा पंडाल का उदघाटन राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने किया. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं. उनकी आराधना से सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं. नवनिर्वाचित प्रेस क्लब रामगढ़ अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना मजबूत होती है. वार्ड पार्षद शंकर मिश्रा व समाजसेवी पंकज साहा ने भी विचार रखे.

शाम को गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष विक्रांत कुमार समेत समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >