सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिद्दी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास कर रही है.

रंजीत सिंह की रिपोर्ट

रामगढ़ः गिद्दी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गिद्दी-नयीसराय मार्ग को जाम कर दिया. सड़क पर शव रखकर जाम किए जाने से आवागमन प्रभावित हो गया. सूचना मिलने के बाद गिद्दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है.

हाइवा की चपेट में आए वृद्ध

जानकारी के अनुसार, 24 चक्का हाइवा पतरातू से गिद्दी होते हुए डोभी की ओर जा रहा था. इसी दौरान बुंडू गांव के पास हाइवा ने गांव के बुजुर्ग जीतन मांझी को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद हाइवा सड़क किनारे पलट गया. हादसे में जीतन मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के दौरान पलटा हाइवा

घटना में वाहन चालक भी घायल

दुर्घटना में हाइवा चालक को भी चोट आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर गिद्दी-नयीसराय मार्ग जाम कर दिया. सूचना मिलने पर गिद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है. ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >