भाकपा माले ने स्थापना दिवस मनाया

भाकपा माले ने सोमवार को बसकुदरा में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने झंडोत्तोलन किया.

त्याग, बलिदान व संघर्ष के रूप में पार्टी को जाना जाता है

फोटो 22गिद्दी1-उपस्थित भाकपा माले के लोग

गिद्दी(हजारीबाग). भाकपा माले ने सोमवार को बसकुदरा में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर पार्टी के शहीद साथियों को याद किया गया. इस मौके पर मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने कहा कि जब पूरे देश में इंदिया गांधी की निरकुंश सरकार चल रही थी. उस दौर में ही बंगाल की धरती से नक्सलबाड़ी आंदोलन शुरू हुआ था. जिसमें सैकड़ों किसानों व मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. वह आंदोलन चारू मजूमदार के नेतृत्व में हुआ था. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 1969 में भाकपा माले लिबरेशन पार्टी की स्थापना हुई थी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में त्याग, बलिदान व संघर्ष के रूप में पार्टी जानी जाती है. इसकी अध्यक्षता गोविंद राम ने की. इस अवसर पर सोहराय किस्कू, अशोक गुप्ता, रामदेव राम, सुखराम मांझी, रस्का हेम्ब्रम, धनू टुडू, महादेव मांझी, संजय उरांव, चंद्रदेव सोरेन, सुनील किस्कू, सुखदेव सोरेन, मना मांझी, सुरेश तिवारी, मदन सिंह, गुरू मांझी, रंजीत लाल, शिकारी मांझी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >