उरीमारी. विस्थापित कार्यालय उरीमारी में मंगलवार को विस्थापित समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता विस्थापित नेता कार्तिक मांझी ने की. संचालन रैना मांझी ने किया. बैठक में बिरसा परियोजना में संचालित रोड सेल में नियमित रूप से कोयला उपलब्ध नहीं होने पर चर्चा की गयी. सीसीएल बिरसा प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में विस्थापितों के साथ रोड सेल के माध्यम से प्रतिदिन 100 गाड़ी कोयला देने का लिखित समझौता हुआ था, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि प्रबंधन 10 गाड़ी कोयला भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. इसके कारण रोड सेल से जुड़े हजारों विस्थापित ग्रामीणों की आजीविका संकट में है. दसई मांझी ने कहा कि कोलियरी चालू करने के लिए यहां के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी पूरी जमीन दे दी है. उन्होंने ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सीसीएल प्रबंधन एक-दो दिनों के अंदर कोयला आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करता है, तो आंदोलन करते हुए कोलियरी का चक्का जाम कर दिया जायेगा. बैठक में दिनेश करमाली, रैना मांझी, सुरेश मूर्ख, खेपन मांझी, जुगल करमाली, कृष्णा सोरेन, संतोष प्रजापति, तालो हांसदा, मनोज सिंह, परमेश्वर सोरेन, शिकारी टुडू, सोलेन हांसदा, सिकंदर सोरेन, लालजी पंवरिया, राजू पंवरिया, पूरन टुडू, सुरेश प्रजापति, भवानी शंकर, सुरेंद्र करमाली, बरियत किस्कू, जनेश करमाली, सोमरा पंवरिया, भादो करमाली, हेमलाल बेसरा, भंदू करमाली, दिनेश प्रजापति, जितेंद्र यादव उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.