रामगढ़ में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद मचा कोहराम, 3 की मौत, 26 घायल

Bus-Truck Collision Ramgarh: रामगढ़ जिले में एक बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं. 26 लोगों का रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में ट्रक के चालक और बस के 2 यात्रियों की मौत हुई है.

Bus-Truck Collision Ramgarh| रामगढ़, संजय शुक्ला : रामगढ़ जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक चालक और 2 बस यात्री समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. रामगढ़-बोकारो एनएच-23 के छतरमांडू के ओल्ड एज होम के समीप करीब साढ़े ग्यारह बजे एक यात्री बस और एक ट्रक की सोमवार 22 सितंबर को आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी. 26 अन्य घायल हो गये हैं. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. ट्रक चालक मनीष कुमार और बस में सवार 2 यात्री अधिवक्ता अरविंद पाठक और बिलासो देवी की मौके पर ही मौत हो गयी.

26 लोगों का सदर अस्पताल रामगढ़ में हुआ इलाज

दुर्घटना में घायल हुए सभी 26 लोगों का सदर अस्पताल रामगढ़ में इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह सदर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ भेज गया.

Bus-Truck Collision Ramgarh: धनबाद से रांची जा रही थी बस

सोमवार को धनबाद से श्रीगोकुल यात्री बस (जेएच10एम-8219) रांची जा रही थी. इसी दौरान ओल्ड एज होम छतरमांडू में रामगढ़ की ओर से बोकारो की ओर जा रहे ट्रक (जेएच13 सी-0236) से बस की सीघी टक्कर हो गयी. घटना के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गयी. ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया. काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन लोगों की हो गयी दुर्घटना में मौत

  1. बस यात्री विलासो देवी, उम्र 55 साल, पति कैलाश लहरी, जेना मोड़ निवासी
  2. बस यात्री अधिवक्ता अरविंद पाठक, उम्र 50 साल, गोला, रामगढ़ निवासी
  3. ट्रक चालक मनीष कुमार, उम्र 45 वर्ष, पिता का नाम निर्मल प्रजापति, हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के बेगाबरी गांव का रहने वाला
ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया था ड्राइवर. फोटो : प्रभात खबर

घायल यात्रियों की सूची

  1. सुशांत कुमार, उम्र 25 साल, गोला, रामगढ़
  2. निक्कू साहू, उम्र 40 साल, जेना मोड़, बोकारो
  3. पानो देवी, उम्र 60 साल, जेना मोड़, बोकारो
  4. अब्दुल जाफर, उम्र 65 साल, बोकारो
  5. मंटू कुमार, उम्र 42 साल, पेटरवार
  6. डब्ल्यू कुमार, उम्र 26 साल, धनबाद
  7. परवीन, उम्र 22 साल, धनबाद
  8. बबीता मुर्मू, उम्र 26 साल, बोकारो
  9. सदमुनी देवी, उम्र 60 साल, बोकारो
  10. साहिल, उम्र 19 साल, चरही, हजारीबाग
  11. अमन कुमार, उम्र 9 साल, तेनुघाट
  12. दिव्या कुमारी, उम्र 3 साल, तेनुघाट
  13. रेणु कुमारी, उम्र 28 साल, तेनुघाट
  14. जितेंद्र चौहान, उम्र 32 साल, धनबाद
  15. कर्मा कर्मकार, उम्र 45 साल, बोकारो
  16. सूरज, उम्र 29 साल, बोकारो
  17. धनपत लोहरी, उम्र 35 साल, कतरास
  18. आशा कुमारी, उम्र 34 साल, धनबाद
  19. मृणाल कांत, उम्र 40 साल, पेटरवार
  20. विजय कुमार, गिरिडीह
  21. मधु रानी, उम्र 20 साल, बोकारो
  22. श्रुति पांडे, उम्र 21 साल

रांची रेफर किये गये घायल यात्री

  1. मुकेश कुमार पांडेय, उम्र 29 साल, धनबाद
  2. गौतम दास, उम्र 48 साल, बोकारो
  3. रंजीत दास, उम्र 45 साल, बोकारो
  4. बसंती देवी, उम्र 52 साल, गोला

इसे भी पढ़ें

Train Fire: बक्सर-टाटा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

रांची में बेखौफ अपराधी! गश्त कर रही पुलिस टीम पर की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

चमकेगी झारखंड की किस्मत, IT हब बनेगी रांची, Google, TCS और Wipro जैसी कंपनियां देंगी लाखों युवाओं को रोजगार

2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के बोनस पर ग्रहण, कोर्ट ने बैठक पर लगायी रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >