अवैध कनेक्शनों को बंद किया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM
26बीएचयू-13-बंद किया जा रहा अवैध कनेक्शन.भुरकुंडा. पतरातू डैम से बरकाकाना व रामगढ़ क्षेत्र को जानेवाली जलापूर्ति की मोटी पाइप लाइन में जगह-जगह किये गये अवैध कनेक्शनों को मंगलवार को अभियान चला कर बंद किया गया. अभियान का नेतृत्व बरका-सयाल के एसओसी सैयद विलायतुल्लाह कर रहे थे. सयाल मोड़ क्षेत्र, लपंगा, चोरधरा, चैनगड़ा आदि इलाकों में […]
26बीएचयू-13-बंद किया जा रहा अवैध कनेक्शन.भुरकुंडा. पतरातू डैम से बरकाकाना व रामगढ़ क्षेत्र को जानेवाली जलापूर्ति की मोटी पाइप लाइन में जगह-जगह किये गये अवैध कनेक्शनों को मंगलवार को अभियान चला कर बंद किया गया. अभियान का नेतृत्व बरका-सयाल के एसओसी सैयद विलायतुल्लाह कर रहे थे. सयाल मोड़ क्षेत्र, लपंगा, चोरधरा, चैनगड़ा आदि इलाकों में अभियान चला कर अवैध कनेक्शनों को बंद किया गया. एसओसी ने कहा कि अवैध कनेक्शनों को बंद करने के बाद आगे संबंधित क्षेत्र में पानी पहुंचने लगा है. कहा कि सीसीएल क्षेत्र में कार्यरत कोयला मजदूरों, विस्थापित ग्रामीणों समेत सभी लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के प्रति प्रबंधन गंभीर है. उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शन करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










