सीसीएल ने दिया अनापत्ति प्रमाण पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 9:04 PM
रामगढ़. केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में बंद होने से पूर्व जिस स्थान पर चलता था, उसी स्थान पर फिर से चलेगा. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय, भुरकुंडा को अपने पुराने स्थान पर संचालित कराने के लिए सीसीएल के आला अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय के अधिकारियों से बातचीत की […]
रामगढ़. केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में बंद होने से पूर्व जिस स्थान पर चलता था, उसी स्थान पर फिर से चलेगा. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय, भुरकुंडा को अपने पुराने स्थान पर संचालित कराने के लिए सीसीएल के आला अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय के अधिकारियों से बातचीत की गयी.
इसके बाद सीसीएल के अधिकारियों के निर्देश पर बरका-सयालय क्षेत्र के महाप्रबंधक ने भुरकुंडा के पुराने स्थल पर स्कूल संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया है. इसे जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्रेषित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










