42 बाइक चालकों का कटा चालान, जुर्माना भी वसूला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 3:28 AM
यातायात पुलिस ने चलाया जांच अभियान भुरकुंडा : रामगढ़ यातायात पुलिस ने गुरुवार को थाना चौक भुरकुंडा के समीप दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 42 दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया. इनसे कुल 42 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण, रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं रहनेवालों का चालान काटा […]
यातायात पुलिस ने चलाया जांच अभियान
भुरकुंडा : रामगढ़ यातायात पुलिस ने गुरुवार को थाना चौक भुरकुंडा के समीप दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 42 दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया. इनसे कुल 42 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण, रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं रहनेवालों का चालान काटा गया.
रामगढ़ के यातायात प्रभारी हरनारायण साह ने कहा कि वाहन चालक नियमों का ध्यान रखें. सभी तरह के जरूरी कागजात लेकर ही वाहन चलायें. अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें, अन्यथा उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि नये नियमों में भारी-भरकम जुर्माना बढ़ जाने के बावजूद कोयलांचल क्षेत्र में लोग ट्रिपल राइडिंग करते दिख रहे हैं. ऐसे लोगों को अपनी आदत सुधारनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










