वज्रपात से महिला की मौत

Updated at : 20 Aug 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से महिला की मौत

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के करमा दक्षिणी पंचायत सचिवालय के समीप सोमवार को अपने खेत में धनरोपनी के लिए गयी 38 वर्षीय महिला निरासो देवी की वज्रपात से मौत हो गयी. मृतका महिला नारायणपुर की स्व लालधारी ठाकुर की पुत्री थी, जो सुबह खेत में धनरोपनी के लिए गयी थी. दोपहर करीब दो बजे […]

विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के करमा दक्षिणी पंचायत सचिवालय के समीप सोमवार को अपने खेत में धनरोपनी के लिए गयी 38 वर्षीय महिला निरासो देवी की वज्रपात से मौत हो गयी. मृतका महिला नारायणपुर की स्व लालधारी ठाकुर की पुत्री थी, जो सुबह खेत में धनरोपनी के लिए गयी थी.

दोपहर करीब दो बजे वह खाना लाने के लिए खेत से जैसे ही निकली वैसे ही हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वज्रपात इतनी जोरदार थी कि मृतका के बाल के साथ कपड़ा भी जल गया. घटना की खबर कुजू पुलिस को दी गयी. जिसके बाद कुजू ओपी के सअनि मणिमोहन सिंह घटना स्थल पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कब्जे में लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola