केएम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नीलू कुमारी 359 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर बनी गिद्दी(हजारीबाग) : जैक द्वारा आयोजित इंटर कला संकाय की परीक्षा में केएम इंटर महाविद्यालय, बलसगरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. महाविद्यालय से परीक्षा में 91 छात्र शामिल हुए थे. इसमें 25 छात्र प्रथम, 58 छात्र द्वितीय व छह छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. नीलू […]

नीलू कुमारी 359 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर बनी

गिद्दी(हजारीबाग) : जैक द्वारा आयोजित इंटर कला संकाय की परीक्षा में केएम इंटर महाविद्यालय, बलसगरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. महाविद्यालय से परीक्षा में 91 छात्र शामिल हुए थे. इसमें 25 छात्र प्रथम, 58 छात्र द्वितीय व छह छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. नीलू कुमारी 359 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय टॉपर बनी.

विकास कुमार 352 अंक व रूबी कुमारी 347 अंक लाकर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. प्रथम श्रेणी में सफल होने वाली अन्य छात्रों में अंजली कुमारी, नैना कुमारी, मनीषा कुमारी, बंटी कुमार सोनी, पूर्णिमा कुमारी, अंजली, सोनी कुमारी शामिल हैं. महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 97.8 प्रतिशत रहा. महाविद्यालय के अध्यक्ष जीवलाल महतो, सचिव जीतू कुमार, प्रो गिरधारी महतो, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश महतो ने कहा कि छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >