फोरलेन में सड़क दुर्घटना तीन लोग घायल, दो रेफर

भुरकुंडा : बासल थाना अंतर्गत लबगा के समीप फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. दो की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. गेगदा निवासी कविता देवी, रामगढ़ गंडके निवासी भुवनेश्वर महतो, उषा देवी व दो बच्चे लबगा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से गेगदा लौट रहे थे. इसी […]

भुरकुंडा : बासल थाना अंतर्गत लबगा के समीप फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. दो की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. गेगदा निवासी कविता देवी, रामगढ़ गंडके निवासी भुवनेश्वर महतो, उषा देवी व दो बच्चे लबगा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से गेगदा लौट रहे थे.

इसी दौरान पीछे से आ रही कार (जेएच24सी-9736) ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सबों को पतरातू प्रखंड अस्पताल पहुंचाया. यहां से कविता व भुवनेश्वर मेहता को रिम्स रेफर कर दिया गया. बासल पुलिस ने कार व चालक को कब्जे में ले लिया है. कार रामगढ़ की बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >