रामगढ़ : स्कॉर्पियो, बाइक सहित आठ लुटेरे गिरफ्तार

रामगढ़ : चितरपुर से 15 सितंबर को भाड़ा पर स्कॉर्पियो लेकर लूट लेने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस संबंध में एसपी कार्यालय में एसपी निधि द्विवेदी ने पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 15 सितंबर को चितरपुर स्थित मोबाइल सेंटर के मालिक असगर अंसारी से […]

रामगढ़ : चितरपुर से 15 सितंबर को भाड़ा पर स्कॉर्पियो लेकर लूट लेने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस संबंध में एसपी कार्यालय में एसपी निधि द्विवेदी ने पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी.
एसपी ने बताया कि 15 सितंबर को चितरपुर स्थित मोबाइल सेंटर के मालिक असगर अंसारी से नये व अस्थायी नंबर लगे स्कॉर्पियो को कुछ लोगों ने लारी से पतरातू जाने के लिए भाड़ा पर लिया था. चार अपराधकर्मियों ने चालक हमीद अंसारी का हाथ- पैर बांध कर जंगल में फेंक दिया आैर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गये. इस संबंध में रजरप्पा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इस कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.
छापामारी में तेलियातु बरकाकाना के राजू अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर तेलियातु के शहजाद अंसारी व हरीश कुमार महतो उर्फ टटू व ओरमांझी निवासी व वर्तमान सीसीएल कॉलोनी बरकाकाना निवासी मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >