ढाई घंटे तक हुई बारिश, घरों में घुसा पानी

रामगढ़ : मंगलवार को रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में ढाई घंटे तक बारिश हुई. दिन के दो बजे से मौसम बदलने लगा. दिन के ढाई बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई. शाम पांच बजे तक जम कर बारिश हुई. बारिश की वजह से नालियों के भर जाने से पानी सड़कों पर बहता रहा. […]

रामगढ़ : मंगलवार को रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में ढाई घंटे तक बारिश हुई. दिन के दो बजे से मौसम बदलने लगा. दिन के ढाई बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई. शाम पांच बजे तक जम कर बारिश हुई. बारिश की वजह से नालियों के भर जाने से पानी सड़कों पर बहता रहा. कई मुहल्लों के घरों में भी पानी घुसने की खबर है. भारी बारिश की वजह से लगभग शहर की विद्युतापूर्ति तीन-साढ़े तीन घंटों तक बाधित रही. शाम छह बजे से विद्युतापूर्ति सामान्य हो पायी. वर्षा के दौरान दिन में ही वाहन चालक लाइट चला कर चल रहे थे. भारी वर्षा की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >