:::यीशु मसीह ने मानव जाति के लिए दिया था बलिदान : पादरी अजहर

यीशु मसीह ने मानव जाति के लिए दिया था बलिदान : पादरी अजहर

बरकाकाना. असेंबली ऑफ विलियर्स चर्च, पोचरा में धूमधाम से ईस्टर मनाया गया. लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के संदेशों को प्रस्तुत किया. प्रभु यीशु के संदेशों को बताते हुए पादरी अजहर मसीह ने कहा कि यीशु मसीह ने सभी मानव जाति के लिए अपना बलिदान दे दिया था. बलिदान से सभी मानव जाति अपनी पीड़ा, दुख, तकलीफ से आराम व पाप से क्षमा पाते हैं. यीशु मसीह का जी उठना सारे मानवजाति के उद्धार के लिए हुआ. यह त्योहार यीशु मसीह के प्रेम को दर्शाता हैं. मौके पर पॉल डेविड मसीह, अल्फा डेविड मसीह, रजनी मसीह, संस्कृति मसीह, आयशा, एरोन, अभिषेक, संगीता, शिफा, सपना, रिया, मुन्ना, उपेंद्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >