रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर संडे के अवसर पर रामगढ़ स्थित एजी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
वरिष्ठ पास्टर ने दी जीवन में नई आशा की सीख
प्रार्थना सभा के दौरान वरिष्ठ पास्टर जकरिया महतो ने कहा कि ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने का प्रतीक है. यह मानव जीवन में नई आशा, विश्वास और जीवन का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि यीशु का पुनरुत्थान हमें सिखाता है कि सत्य और प्रेम की हमेशा जीत होती है.
मुख्य प्रचारक ने बताया उद्धार का मार्ग
मुख्य प्रचारक अर्पण महतो ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान मानव जाति के लिए नई शुरुआत और उद्धार का मार्ग है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए.
प्रेम, क्षमा और सेवा के लिए आह्वान
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, क्षमा और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
बड़ी संख्या में मसीही समुदाय की उपस्थिति
इस मौके पर अलका महतो, शिल्पा महतो, धनकुमार धान, चानू सुमया, अमित राम, शमिल कुजूर, रोजी केरकेट्टा, सोनी, पायल, रीता चटर्जी, सरिता बाखला सहित बड़ी संख्या में मसीही उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, 5 से 7 अप्रैल तक आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
