पतरातू् एमजीसीपीएल कंपनी और सांडी में फायरिंग मामले का हुआ उद्भेदन

पतरातू् एमजीसीपीएल कंपनी और सांडी में फायरिंग मामले का हुआ उद्भेदन

राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, पिस्टल, गोली, लैपटॉप, कार और मोबाइल बरामद, ओवरब्रिज साइट पर बिना लेवी दिये काम शुरू करने से नाराज गिरोह के सदस्य फायरिंग की बना रहे थे योजना. रामगढ़. रामगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने राहुल दुबे गिरोह के तुषार सिंह, मिथुन कुमार, अमन अंसारी, कुणाल सिंह, बादल सिंह, सुमित पांडेय व सन्नी बेदिया को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से रिवॉल्वर, पिस्टल, गोली, लैपटॉप, कार और मोबाइल बरामद किया है. संगठित अपराधी गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी रामगढ़ पुलिस की उल्लेखनीय सफलता है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को एसपी ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि 29 मार्च को एमजीसीपीएल कंपनी, पतरातू के कैंप मेन गेट पर राहुल दुबे गैंग ने लेवी को लेकर फायरिंग की थी. ओवरब्रिज साइट पर बिना लेवी दिये काम शुरू करने से नाराज गिरोह के सदस्य फिर से फायरिंग करने की योजना बना रहे थे. पुलिस को पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में मोटरसाइकिल व कार से गिरोह के लोगों से रैकी करने की जानकारी मिली थी. इसी जानकारी पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह पतरातू के एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. सभी थाना व ओपी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को पतरातू ओवरब्रिज फाटक के समीप भुरकुंडा से आ रही कार (जेएच01एफएफ 2503) एवं एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया. पुलिस को देख कर बाइक सवार भागने में सफल रहा. कार पर सवार रैलीगढ़ा पक्काधौड़ा निवासी तुषार सिंह, रैलीगढ़ा बाजार निवासी मिथुन कुमार व रिवर साइड भुरकुंडा निवासी अमन अंसारी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा. एसपी अजय कुमार ने बताया कि तीनों की तलाशी ली गयी. पुलिस ने तुषार कुमार से दो मोबाइल, एक रिवॉल्वर, दो जिंदा गोली बरामद किया. एसपी ने बताया कि तीनों ने बताया कि राहुल दुबे के कहने पर तीन मार्च को ओवरब्रिज कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की गयी थी. बाइक से भागे दो व्यक्तियों को लेकर फिर से कंस्ट्रक्शन साइट पर घटना को अंजाम देने जा रहे थे. पकड़ाये व्यक्ति के बयान पर चार अपराधियों की गिरफ्तारी : एसपी ने बताया कि पकड़ाये व्यक्ति के बयान पर विशेष छापामारी दल ने कुणाल सिंह उर्फ शिवम सिंह, बादल सिंह उर्फ कुणाल कुमार, सुमित पांडेय, सन्नी बेदिया (सभी रैलीगढ़ा, हजारीबाग जिला) को गिरफ्तार किया. अन्य अभियुक्तों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि मिथुन कुमार ने तीन मार्च को सांडी निवासी रवि शर्मा के घर में फायरिंग का थी. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक लैपटॉप, एंड्रायड फोन व एक आइफोन जब्त किया है. गिरोह के झांसे में आने से बचने की सलाह : एसपी ने कहा कि संगठित अपराधी गिरोह द्वारा दस-बीस हजार का लालच देकर अपराध कराया जाता है. एक बार इसमें फंसने के बाद जेल जाना निश्चित है. उन्होंने युवाओं से किसी भी गिरोह के झांसे में आने से बचने की सलाह दी. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी : छापामारी दल में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, थाना प्रभारी गोला अभिषेक कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना के ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर के ओपी प्रभारी मो अख्तर अली, पुअनि शिवा कच्छप, पुअनि ओमकार पाल, पुअनि आशीष कुमार गौतम, पुअनि अभिनव कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि अखिलेश सिंह, पुअनि रोशन बाड़ा, पुअनि मो नौशाद, सअनि राजेश कुमार, सहनि अमरेंद्र सिंह, तकनीकी शाखा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >