सरहुल पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन, जिला की दर्जनों झांकी हुईं शामिल

सरहुल पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन, जिला की दर्जनों झांकी हुईं शामिल

प्रकृति, परंपरा व आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है सरहुल : फागू बेसरा रामगढ़. आदिवासी छात्र संघ रामगढ़ जिला के तत्वावधान में रविवार को मेन रोड सुभाष चौक में सरहुल पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील मुंडा ने की. मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि सरहुल प्रकृति, परंपरा व आदिवासी संस्कृति का प्रतीक पर्व है. यह पर्व जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश देता है. समाज को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं. शोभा यात्रा में शामिल थीं आकर्षक झांकियां : इस अवसर पर रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों से शोभा यात्रा व झांकी शामिल हुई. नगर भ्रमण में आदिवासी युवक-युवतियां शामिल थे. सुभाष चौक पर विभिन्न गांवों की झूमर टीमों ने नृत्य प्रस्तुत किया. शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं. यात्रा जब शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, तो जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया. अतिथियों का पारंपरिक रूप से किया गया स्वागत : कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. फूलखोसी कर व सरना गमछा देकर सम्मानित किया गया. पूरे आयोजन में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को आकर्षित किया. मौके पर जिला आयोजन समिति के आदिवासी छात्र संघ जिला अध्यक्ष सुनील मुंडा, कोयलांचल प्रभारी प्रकाश करमाली, धर्मगुरु छोटेलाल करमाली, राजेश पाहन, सुदेश उरांव, सुभाष उरांव, संदीप टोप्पो, पंचदेव करमाली, अशोक करमाली, पवन मुंडा, दीपक मुंडा, श्रीवास्तव मुंडा, रवि मुंडा, जगरनाथ मुंडा, गणेश पाहन, प्रमोद मुंडा, शशि करमाली, तरुण मुंडा, सुभाष मुंडा, विक्की आदिवासी, आर्य मुंडा, राजेश मुंडा, जुगनू मुंडा, छोटू करमाली, छोटू मुंडा, संजय करमाली, संदीप पाहन, रमेश रजवार, सुमंत महली, विजय कच्छप, संजय मुंडा, काशी बेदिया, आशिक बेदिया, इंद्रजीत मुंडा शामिल थे. सरहुल मिलन में शरबत व चना-गुड़ का वितरण : स्टेप बाय स्टेप विद्यालय ने ब्लॉक चौक स्थित प्रतिमा स्टोर के पास सरहुल मिलन पर जुलूस व राहगीरों के बीच शरबत, चना-गुड़ व शीतल जल का वितरण किया. संस्थापिका नूतन ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है. मौके पर प्रतिमा सेनगुप्ता, बिंदिया यादव, राखी कुमारी, निक्की कुमारी, सिमरन, कौशल्या देवी, रेणुका प्रसाद, अनु कुमारी, सुनीता देवी, कुणाल नायक, मोहित नायक, तृप्ति केसरी, रूपलाल ठाकुर, अथर्व प्रकाश, संजय यादव, जयंत सेनगुप्ता व राकेश रंजन मौजूद थे. श्रीश्री रामनवमी महासमिति, रामगढ़ ने भी शरबत का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >