रामगढ़ : 15 सूत्री मांगों के समर्थन में देश व्यापी चिकित्सकों की हड़ताल के समर्थन में आइएमए रामगढ़ व झासा रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वाहन 10 से 11 बजे तक जिला के तमाम चिकित्सक कलम नहीं उठायेंगे. उक्त जानकारी प्रेसवार्ता कर आइएमए अध्यक्ष डॉ गीता सिन्हा मानकी ने दी. उन्होंने कहा कि देश भर के चिकित्सक मांगों को लेकर दिल्ली के राजघाट से मार्च निकालेंगे. इसके बाद इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सभा होगी. उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान सारे क्लिनिक, नर्सिंग होम, हास्पीटल, पैथोलोजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड बंद रहेगा.
कहा कि मांगों में सरकारी स्वास्थ्य समितियों में आइएमए का प्रतिनिधित्व देने, दवा की कीमतों की भिन्नता समाप्त करने, दवा व जांच लिखने के चिकित्सकों को आजादी देने, झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध कारवाई करने, सिंगल विंडो पंजीकरण की सुविधा देने, स्वास्थ्य सेवा में देश व्यापी समान नियमावली करने की मांग आदि शामिल है. मौके पर झासा के डॉ केएन प्रसाद, डॉ एस आर्या, डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.
