हरिहरगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत के एक दिन बाद रोड जाम, 20 लाख मुआवजे की मांग, देखें Video

Palamu Road Accident: पलामू में हरिहरगंज के पीपरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के एक दिन बाद शनिवार को लोगों ने रोड जाम कर दी. 20 लाख रुपए मुआवजा मांग रहे हैं.

Palamu Road Accident| पीपरा (पलामू), कृष्णा गुप्ता : पलामू के पीपरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीणों ने बाजार को बंद कर दिया है. ग्रामीण मृतक के परिवार के लिए 20 लाख रुपए मुआवजा की मांग की है. साथ ही कह रहे हैं कि क्षेत्र में सड़क ठीक करवायी जाये. वाहनों की ओवरलोडिंग पर रोक लगे.

शुक्रवार की शाम हाईवा ने भाई-बहन को कुचला

शुक्रवार की शाम पीपरा थाना क्षेत्र में चचेरी बहन को इंटर की परीक्षा दिलवाकर लौट रहे हिमांशु कुमार गुप्ता को हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया था. दुर्घटना में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गयी थी. उसकी चचेरी बहन अदिति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने हाईवा को फूंक दिया. पुलिस पर भी पथराव किया.

एमएमसीएच में हुआ हिमांशु कुमार गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम

इधर, शनिवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मृतक हिमांशु कुमार गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पीपरा बाजार को बंद करा दिया. इलाके में वाहनों के परिचालन को पूरी तरह से ठप कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व विधायक बोले- मृतक के परिजन को मिले 20 लाख का मुआवजा

पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव और संदीप कुमार पासवान ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाये. साथ ही इलाके में चलने वाली सभी खदानों से 5,000 रुपए हर महीने पीड़ित परिवार को दिया जाये. इन्होंने कहा कि माइंस में चलने वाले बड़े वाहनों ने सड़क को बर्बाद कर दिया है. इसलिए रोड का निर्माण होने के बाद ही बड़े वाहनों को चलने की अनुमति दी जाए.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स. फोटो : प्रभात खबर

ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी

स्थानीय नेताओं ने कहा कि हाईवा की लापरवाही से हिमांशु की मौत हुई है. परिजनों को जब तक मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं छतरपुर डीएसपी अवध कुमार यादव, सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम, बीडीओ विनय कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, पीपरा थाना प्रभारी विमल कुमार, पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

22 फरवरी को आपके शहर में कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Indian Railways News: पटना के रास्ते चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश? एक दिन में 6.8 डिग्री तक गिरा उच्चतम तापमान

Weather Alert: झारखंड के 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, 8 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >